ऐसे बनाएं इस प्रकार के स्वादिष्ट मूंगफली कि रेसिपी। मूंगफली की चिक्की,चाट,हलवा,कुकीज।
वैसे तो मूंगफली से अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। परंतु यदि आप कुछ ऐसी रेसिपी बनाना चाहते हैं। जो कि खाने में स्वादिष्ट के साथ साथ उसे बनाना भी सरल हो। प्रोटीन, फाइबर और हैल्दी फैट्स से भरपूर मूंगफली (Healthy And Tasty Peanuts Snacks) पोषक तत्वों की खदान होती है, साथ ही साथ यह दुनिया भर में सबसे पसंदीदा स्नैक्स भी है। इन छोटे मेवों में मिट्टी जैसा स्वाद होता है ।और इसमें एक ऐसा पदार्थ होता है ।जो डिप्रेशन को दूर रखते हुए आपके सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। मूंगफली कई प्रकार से स्वस्थ के लिए लाभदायक होता है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने और आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। हम आपको घर पर ही मूंगफली से बनने वाले टेस्टी और क्विक स्नैक्स (Quick Snacks Recipes) के बारे में बताएंगे ।जिन्हें बनाकर आपको अपने घर में एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
मूंगफली चावल (Peanut Rice)बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री (ingredients)
1.मूगफली
2. 1 कप उड़द की दाल।
3. कप चना दाल।
4. जीरा
5. तिल
6.लाल मिर्च पाउडर,
7. तेल,
8. पिसा नारियल ,
9. कुछ राई के दाने,
10. करी पत्ता, नमक,
11. उपयोग अनुसार चावल ,
विधि
अगर घर पर झटपट कुछ चटपटा और स्पाइसी खाना चाहते हैं तो मूंगफली चावल सबसे अच्छा आप्सन है। सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर
मूंगफली, उड़द की दाल, चना दाल, जीरा, तिल और लाल मिर्च पाउडर को थोड़े से तेल में भून लें। फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर एक मिनट तक भूनें। तैयार मसालों को ठंडा करके अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। एक कढ़ाई में तेल और राई डालकर, कुछ मूंगफली के दाने और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से भूनें। इसके बाद उसमें पके हुए चावल, और तैयार मसाला पाउडर को डालकर, फिर इसे अच्छी तरह मिक्स करें। स्वादानुसार नमक डालें। एक या दो कप पानी डालकर पांच मिनट तक उबालें। जब पानी पूरी तरह से सुख जाए तो और गरमागरम परोसें।
मूंगफली की चाट (Peanut Chaat)बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री (ingredients)
1.आवस्यक्ता अनुसार मूंगफली
2. चाट मसाला,
3. चटनी
4. कश्मीरी लाल,
5. प्याज
6.स्वीट कॉर्न
7. एक कच्चा आम,
8. टमाटर
9. अनार
10. उबले आलू
11. धनीया,नमक,
12. एक नीबू ।
विधि
लगभग आधा लीटर पानी में मूंगफली के दाने को फूलने के लिए छोड़ दें।एक से डेढ़ घंटे फूलने के बाद उसे निकाल कर अच्छी तरह से ठंडे पानी से धोएं। एक बड़े बाउल में उबली हुई मूंगफली डालें। फिर उसमें चाट मसाला, घर की हरी चटनी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और मसाले को अच्छी तरह मिक्स हो जाने तक मिलाएं। एक बरीक कटा हुआ प्याज, कुछ उबला हुए स्वीट कॉर्न, खटटा पन के लिए कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, एक बारिक कटा हुआ टमाटर, अनार के दाने, दो उबले और कटे हुए आलू, मिलाएं। एक छोटे चम्मच से धनिया, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। शाम के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक तैयार है। और आप इस हेल्दी और जायकेदार चाट का आनंद उठाएं।
मूंगफली का हलवा (Peanut Pudding) बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री (ingredients)
1. मूंगफली
2. 1 या 2 चम्मच घी।
3. दूध
4. चीनी,
5. इलायची,
6. सूखे मेवे ,dry fruits
विधि
यह मूंगफली का हलवा स्वस्थ, प्रोटीन से भरपूर और एक बहुत ही टेस्टी मिठाई है। जीसे आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए बहुत कम सामग्री की जरूरत पड़ती है।1 या 2 कप बिना छीलके वाली कच्ची मूंगफली को घी में भून लें, इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
फ्राई मूंगफली को मिक्सी की सहायता से बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।एक अलग पतीले में दूध डालें और बीच-बीच में हिलाते हुए उबलने दें। तैयार पेस्ट को दुध में डालें और चीनी डालकर दो-तीन मिनट तक पकाएं। मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद बादाम और इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से कुछ सूखे मेवे से गार्निश करें और गरमागरम मूंगफली के हलवा का लुप्त उठाएं।
मूंगफली की चिक्की (Peanut Brittle) बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री (ingredients)
4 या 5 छोटे गुङ के टुकड़े।
1 या 2 कप मूंगफली।
1चम्मच घी।
कुछ सुखे dry fruits।
विधि
मूंगफली चिक्की एक ऐसी रेसेपी है । जिसे बनाने में बहुत ही कम सामग्री की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 कप मूंगफली को भूनकर रख लें। एक अलग कढ़ाई में कुछ कटे हुए गुड़ के टुकड़े को भून लीजिए, उसे तीन मिनट तक लगातार चलाते रहें । जब तक कि उसमें से गुर की सुगंध और झाग न बन जाए । और गुड़ का रंग न बदल जाए। फिर इसमें भुनी हुई मूंगफली डाले और अच्छी तरह से मिक्स करें। मिश्रण तैयार होने के बाद मिश्रण को घी लगी प्लेट पर कलछी से उल्टा करके मिलाते हुए रखें। मिश्रण को चिकनाई लगे हाथों से थपथपाएं और इसे सेट होने के लिए आकार दें। ठंडा होने पर बराबर चौकोर टुकड़ों में काट लें और उसपर आप चाहें तो सूखे मेवे डाल सकते हैं। अब आपकी स्वादिष्ट मूंगफली टिक्की सर्व करने के लिए तैयार है।
मूंगफली कुकीज (Peanut Cookies) बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री (ingredients)
1.मक्खन
2. सॉफ्ट बटर
3. चीनी
4. 2 या 3 अंडे ,
5. वैनिला,
6.आटा,
7. मूंगफली
8. बेकिंग पाउडर
9. घी
10. चाकलेट,
विधि।
मूंगफली कूकिज बनाने के लिए लगभग 2 कप मूंगफली लें। उसे 5 से 10 मीनट तक मिडियम फ्लेम भूनें। भूनी हुई मूंगफली को मिक्सी की सहायता से बारीक से पीसें। एक बेकिंग शीट पर मक्खन फैलाएं, मिक्सिंग बाउल में सॉफ्ट बटर, लाइट ब्राउन शुगर और दानेदार चीनी को ब्लेंडर में डालिए। अगर आप अंडे और वैनिला का उपयोग करना चाहते हैं तो डालें और अच्छी तरह फेंटें। मिक्सर में तैयार पेस्ट को निकलकर इसके बाद उसमें आटा, और उसमें थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालें। और फिर उसे हाथों से मिक्स करें। उस मिश्रण से पसंद के अनुसार आकार कि छोटी-छोटी कूकिज तैयार करें। तैयार कूकिज पर सूखे मेवे डालकर घी लगी बेकिंग शीट पर डालें और 10 मिनट तक बेक करें। बेक होने के बाद ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट डालें, और तैयार स्वादिष्ट का आनंद लें। आपकी कूकीज तैयार हैं।

0 Comments